href=”author/yashiverma”>Yashi Verma , 20 Feb 2021
Rohit Reddy, Anita Hassanandani, (Source: Instagram | @anitahassanandani)
टेलीविज़न के पावर कपल रोहित रेड्डी और अनिता हसनंदानी के घर इन दिनों खुशियों की बौछार छाई हुई है। खुशी हो भी क्यों ना, उनके घर नन्हा मेहमान जो आया है। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दूँ, रोहित और अनिता ने 2020 के एंड में एक प्यारे से वीडियो के साथ ये अनाउंस किया था के उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। इस अनाउंसमेंट के बाद से ही हम गुड न्यूज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे और हमें कुछ ही दिन पहले ये गुड न्यूज़ मिल गई जब रोहित ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिए बताया के उनके घर बेटा हुआ है।
ये खबर सुनकर हम सभी बहुत ज़्यादा खुश थे और रोहित और अनिता के बेबी बॉय को देखने का और उसका नाम जानने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। खैर बेबी को देखने में तो अभी टाइम है लेकिन हमें नाम ज़रूर पता चल चुका है। अनिता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेबी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की और बताया के उनके बेबी बॉय का नाम आरव है। जी हाँ रोहित और अनिता के लिटिल एंजल का नाम ‘आरव रेड्डी’।
यहाँ देखिये-Aarav Reddy, (Source: Instagram Stories | @anitahassanandani)
कितना प्यारा नाम है ना?